मानव मेरी पहचान
By Manish Aggarwal
Contributing Author for Spark Igniting Minds
सनातन मेरी परंपरा,
मानव मेरी पहचान
हिंदू मुझ को सब कहें
है हिंदू ही मेरी शान!
जाति पूजा रहन-सहन
अर्थ व्यवसाय के मूल
लड़ने-लड़ाने की खातिर
राजनीति देती सदा तूल!
कुछ प्रत्यक्ष कुछ परोक्ष है
कण-कण में शक्ति समान
जो मानें भगवान कहें
है बाकि सब प्रमाण!
कोई सागर कोई बूंद कहे
कुछ अनुभव है कुछ ज्ञान
जितनी-जितनी है समझ
उतना-उतना ही अनुमान!
हृदय कंपन सृष्टि करे
कंपन करे विनाश
स्थूल-सूक्ष्म के रूप है
सबमें है वह अविनाश!
About the Author
Manish Kumar Aggarwal, The Mindfood Chef, is a life coach and an author, He encourages and guides people towards realizing awareness via inner communication. He spreads the message of feeling gratitude, joy, and abundance.





Comments